फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jail teliphone

जेल में लगेंगे टेलीफोन बूथ, बंदी करेंगे फोन से बात

Wed, 09 Dec 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
jail teliphone
मथुरा। जिला कारागार में बंदियों व उनके परिजन से बात कराने के लिए टेलीफोन बूथ लगाना शुरू हो गया है। यह टेलीफोन बूथ बंदियों के लिए लगाए जा रहे हैं, जिनसे वह परिजन से बात कर सकेंगे। कोरोना काल में मिलाई खत्म होने के बाद बंदियों और उनके परिजन के बीच दूरी खत्म करने के लिए जेल अधिकारियों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

करीब आठ माह से बंदियों की परिजन से मुलाकात बंद है। इस कारण वह तनाव मेें हैं। इसलिए जेल में प्रत्येक अहाते में दो बूथ लगाये जा रहे हैं। जेल में करीब 16 अहाते हैं। महिला बैरिक तथा अन्य स्थानों पर भी बूथ लगेंगे। कुल 36 दर्जन टेलीफोन बूथ लगेंगे। इन बूथों पर बात करने के लिए प्रत्येक बंदी का कार्ड तैयार किया जाएगा। कार्ड में बंदी द्वारा दिए कुल तीन मोबाइल नंबर होंगे, जिन पर वह बात कर सकेंगे। जेल में टेलीफोन बूथ लगने की खबर से बंदियों में खुशी है। उनका कहना है कि अब उनसे बात करने के लिए उनके परिजनों को भी जेल आने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

बंदियों के कार्ड होंगे रीचार्ज
बंदियों के कार्ड रीचार्ज की सुविधा भी जेल में ही होगी। रीचार्ज कंपनी द्वारा जेल स्टाफ से ही कराया जाएगा।
एक रुपये प्रति मिनट होगा कॉल रेट
जेल का कॉल रेट एक रुपये प्रति मिनट बताया जा रहा है। एक दफा मेें बंदी सिर्फ पंाच मिनट ही बात कर सकेगा। कॉल का जो भी पैसा आएगा उसका 90 प्रतिशत कंपनी लेगी, जबकि दस पैसा बंदी कल्याण कोष में जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ का तार होगा मुलायम और बारीक
बूथ के तार का प्रयोग करते समय कंपनी ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि वह तार इस प्र्रकार का ना हो जिसे बंदी आत्महत्या या फिर हत्या करने या फिर उससे किसी अन्य प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकें।
केवल दिन मेें होंगी बातें
केवल दिन में ही बंदी बात कर सकेंगे। शाम पांच बजे के बाद सभी बंदियों के कार्ड जेल स्टॉफ ले लेगा सुबह दस बजे बाद यह कार्ड फिर से बंदियों को दे दिए जाएंगे।

बंदियों को बात करने में होगी आसानी
जेल में टेलीफोन बूथ की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इससे बंदियों को अपने परिजन से बात करना आसान हो जाएगा। जल्द ही प्रत्येक अहाते में दो टेलीफोन बूथ लगेंगे। इन्हें लगाते समय सुरक्षा आदि बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed