फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jaam

चार घंटे शहर में लगा रहा जाम

Fri, 11 Dec 2020 09:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
jaam
मथुरा। बीएससी कॉलेज रोड पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। शुक्रवार को बड़ा सहालग होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा। शाम को शहर के लोग चार घंटे तक जाम से जूझते रहे। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर हाईवे पर जाम के हालात रहे। वाहन रेंगते दिखे। कहीं भी पुलिस की व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशान हुए। लोगों ने पुलिस व्यवस्था को कोसा।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन जाम के नाम रहा। शाम को चार बजे से शाम आठ बजे तक शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं थी, जहां जाम के हालात न हों। पुलिस की मिलीभगत और अव्यवस्था के कारण चार पहिया वाहन के साथ माल वाहक वाहन शहर के अंदर सड़कों पर चलते दिखे। इससे शहर में जाम रहा। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे थे, पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए। सहालग के कारण पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ही लड़खड़ा गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई। होमगार्ड जरूर कहीं-कहीं यातायात व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए।
विज्ञापन

यहां लगा रहा जाम
मसानी से डीग गेट, मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी से आकाशवाणी, जयसिंहपुरा, कृष्णा नगर, भूतेश्वर चौराहा, बीएसए कॉलेज रोड, राधा नगर, सौंख अड्डा, नया बस अड्डा, स्टेट बैंक चौराहा, भरतपुरगेट, होली गेट, कोतवाली रोड, चौक बाजार, आर्य समाज रोड, महोली रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ा सहालग होने के कारण बरातों केे दबाव सड़कों पर रहा, जिस कारण जाम की समस्या हुई है, हालांकि विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
- कमल किशोर, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed