{"_id":"5f9323758ebc3e9be74e4331","slug":"iti-mathura-news-agr4650426146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 18 प्राईवेट आईटीआई की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 18 प्राईवेट आईटीआई की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जनपद में कागजों में चल रहे निजी आईटीआई कालेजों पर यूपी सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए 18 आईटीआई कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की है।
मथुरा जनपद में संचालित 18 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई पर शिकंजा कसते हुए इन कालेजों को मान्यता निरस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की संस्तुति पर केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के महानिदेशक सुनील कुमार गुप्ता ने निजी आईटीआई कालेजों की मान्यता निरस्त करने संबंधी संस्तुति की है।
जनपद के श्री पंडित हुकुम सिंह प्राइवेट आईटीआई, अमर प्राइवेट आईटीआई, श्री गिर्राज महाराज प्राइवेट आईटीआई, आरडी प्राइवेट आईटीआई मथुरा, रतन प्राइवेट आईटीआई, गोविंदराम प्राइवेट आईटीआई, तीर्थ विकास ट्रस्ट प्राइवेट आईटीआई, सरस्वती प्राइवेट आईटीआई, दयानदं प्राइवेट आईटीआई, श्री सुंदर सिंह प्राइवेट आईटीआई, दीक्षित प्राइवेट आईटीआई, मां विमलेश प्राइवेट आईटीआई, ग्लोबल जीनियस प्राइवेट आईटीआई, रामदुलारी प्राइवेट आईटीआई, विजय सिंह प्राइवेट आईटीआई, बाबा हरचंद सिंह प्राइवेट आईटीआई, केडी प्राइवेट आईटीआई, एनआईईएम प्राइवेट आईटीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने जनपद के चार ब्लॉक फरह, बलदेव, राया और मथुरा में संचालित निजी आईटीआई संस्थानों में चल रहे फर्जीवाड़े का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा को इस घोटाले की जांच करने के आदेश दिए गए थे।