फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   issues can be decided during hearing today in Sri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah case

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में कुछ देर में सुनवाई,तय हो सकते हैं वाद बिंदु

Wed, 25 Sep 2024 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 01:58 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में अब कुछ देर में सुनवाई शुरू होगी। आज सुनवाई के दौरान वाद बिंदु तय हो सकते हैं। 

विज्ञापन
issues can be decided during hearing today in Sri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah case
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मामले में बुधवार की दोपहर 2 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में जस्टिस मयंक जैन की कोर्ट में सुनवाई के दौरान वाद बिंदु तय हो सकते हैं। उधर, मुगल शासक औरंगजेब द्वारा मथुरा से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में लगाने के मामले में भी सुनवाई की जाएगी।  

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या 71 में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्म भूमि मामले में पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह की याचिका पर सुनवाई बुधवार दो बजे न्याय मूर्ति मयंक जैन की कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि की 13.37 एकड़ जमीन में से 2.5 एकड़ में बनी मस्जिद के नीचे भगवान श्रीकृष्ण का वास्तविक गर्भगृह है। 

विज्ञापन

मस्जिद को हटाकर गर्भगृह को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को दिए जाने की अपील कोर्ट से की गई थी। इसमें हाईकोर्ट द्वारा आज सुनवाई के दौरान वाद बिंदू तय होने की संभावना है। जिससे कि पक्षकार ने वर्ष 1968 में हुए समझौता गलत ठहराते हुए उसे खत्म करने की चुनौती भी कोर्ट में दी गई है। ताकि भगवान श्रीकृष्ण का असली गर्भगृह मुक्त हो सके। 
 

उधर, दूसरे वाद में वर्ष 1670 में मुगल शासक औरंगजेब द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को मथुरा से आगरा ले जाकर जामा मस्जिद की सीढ़ियों में लगा देने के मामले में हिंदू पक्षकार ने न्यायालय से सर्वे कराकर मूर्तियों को पुन: मथुरा स्थापित करने की मांग की गई थी। पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुस्लिम पक्ष पार्टी बनना चाहता है। इसका विरोध किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मथुरा से आगरा गई भगवान की मूर्ति को पुन: मथुरा में स्थापित की जाए। इन मामलों में हिंदू पक्ष वाद तय करने के लिए कोर्ट में दरखास्त दे चुका है। अपील की है कि यह सभी वाद बिंदु तय किए जाएं। माना जा रहा है कि आज कोर्ट में इन पर बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed