फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ISKCON devotee from UK will be cremated in Vrindavan his sister will come to collect urn

UP: यूके के इस्कॉन भक्त का वृंदावन में होगा अंतिम संस्कार, आयरलैंड से आया बहन का संदेश; लेने आएंगी अस्थि कलश

Tue, 09 Jan 2024 09:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

यूके के इस्कॉन भक्त वृंदावन के एक कमरे में मृत मिले थे। उनका अंतिम संस्कार यहां किया जाएगा। आयरलैंड से उनकी बहन का संदेश आया है। वह अस्थि कलश लेने आएंगी। 

विज्ञापन
ISKCON devotee from UK will be cremated in Vrindavan his sister will come to collect urn
वृंदावन: यमुना घाट - फोटो : VRINDAVAN

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में रमणरेती क्षेत्र रशियन बिल्डिंग स्थित है। इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के एक कमरे में यूके के वेल्स निवासी इस्कॉन भक्त पॉल एंथोनी ऑडोनेल मृत मिले थे। आठ दिन बाद बुधवार को वृंदावन में यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आयरलैंड से मृतक की बहन का संदेश आने के बाद इस्कॉन भक्त अंतिम संस्कार करेंगे। बहन अपने भाई का अस्थि कलश लेने के लिए 11 जनवरी को वृंदावन आएंगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि गत दो दिसंबर को 60 वर्षीय इस्कॉन भक्त पॉल एंथोनी ऑडोनल उर्फ अच्युतानंद का शव कमरे में मिला था। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद आयरलैंड दूतावास को सूचित किया। इसके सात दिन बाद मृतक की बहन मिस टेरसा का जवाब आया कि उसके भाई का वृंदावन में ही अंतिम संस्कार करा दिया जाए, लेकिन उसकी अस्थि कलश को सुरक्षित रख लिया जाए। उसे लेने वह 11 जनवरी को वृंदावन आएंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: नगर निगम की रडार पर 200 बड़े बकायेदार, जल व गृहकर नहीं जमा कराने पर जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया कि विदेशी भक्त का अंतिम संस्कार यमुना किनारे बुधवार सुबह किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पॉल एंथोनी ऑडोनेल का शव वृंदावन के भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed