{"_id":"618d2a52afee9d746c37bca3","slug":"irrigation-department-careless-on-cleanliness-of-131-canals-mathura-news-mtr508380540","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 नहरों की साफ-सफाई पर सिंचाई विभाग लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 नहरों की साफ-सफाई पर सिंचाई विभाग लापरवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खाद की समस्या से जूझ रहे अन्नदाता के सामने चार दिन बाद सिंचाई की बड़ी समस्या आने वाली है। जनपद का सिंचाई विभाग नहरों की साफ-सफाई से आंखें मूंद कर सो रहा है। अधिकाशंत नहरों में साफ-सफाई का काम तक शुरू नहीं हो सका है। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा है कि सिंचाई अधिकारियों की लापरवाही से किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है ।
जिले में करीब 131 छोटी-बड़ी नहरें हैं। चार दिन बाद ओखला से किसानों के लिए करीब तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। लेकिन जिन नहरों से होकर पानी किसानों को मिलेगा, वे नहरें अभी तक साफ नहीं हो सकीं हैं। सिंचाई विभाग के लापरवाह अधिकारी गहरी नींद सोए हैं। जनपद की अधिकांशत नहरों की साफ तक नहीं हो हुई है।
किसानों की शिकायत मिलने पर सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने बताया कि उन्हाेंने बछगांव, रसूलपुर और पोंडर माइनर सहित पोंडर रजबहा का निरीक्षण किया, जिसमें केवल पोंडर माइनर पर आधा काम हुआ मिला। जहां पर सिल्ट सफाई हो भी गई है, वहां पर सिर्फ नाम मात्र का काम हुआ है।
विज्ञापन
सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इसकी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि यदि यही हाल रहा तो किसानों के सामने सिंचाई की बड़ी समस्या आने वाली है। उनके साथ निरीक्षण में दौलत सिंह प्रधान, हाकिम सिंह, सवाल सिंह, हरेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह राधेलाल, मुकेश, हरदम सिंह, लोकेश कुमार, जित्तू प्रधान मौजूद रहे। जबकि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बच्चन सिंह ने बताया कि जनपद में नहरों का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जहां पर किसानों ने पटरी काट ली है, वहां पर काम नहीं हो पा रहा है।