फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Insulted the national flag police sent father and son to jail

Mathura: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने से रोका तो लाठी-डंडों से बोला हमला, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र भेजे जेल

Thu, 23 Jan 2025 10:40 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Jan 2025 10:40 PM IST
सार

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह आक्रोशित हो उठा। गाली-गलौज करने लगा। युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
Insulted the national flag police sent father and son to jail
आरोपी पिता-पुत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव औधूता में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


फरीदाबाद के थाना छायंसा स्थित साहुपुरा निवासी रौकी ने बताया कि 21 जनवरी को वह अपने घर पर थे। तभी शेरगढ़ के गांव औधूता निवासी भांजे हेतपाल ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा। वीडियो में एक युवक राष्ट्रीय ध्वज को जमीन में बिछाकर उसमें भूसा भर रहा है। उन्हें यह बात बुरी लगी और औधूता गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


वह अपने साथ शेरगढ़ के गांव बिलौडा निवासी अमित और हेमंत को लेकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले युवक अली खान उर्फ अली मोहम्मद को समझाने का प्रयास किया। युवक समझने के स्थान पर आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। युवक ने अपने पिता मौजू के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला बोल दिया। अमित और हेमंत ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो मंगलवार को बनाया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी हुई आरोपी पिता पुत्र-को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed