फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   inspaction

यमुना के निर्मल जल में स्नान करेंगे संत और श्रद्धालु: श्रीकांत शर्मा

Tue, 08 Dec 2020 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
inspaction
नौका विहार कर उर्जामंत्री ने देखा यमुना का हाल - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार सुबह कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देकर सरकार की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी के यमुना तट पर फरवरी माह में होने वाली कुंभ मेला बैठक को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार संकल्पबद्ध है। यमुना के निर्मल जल में संत और श्रद्धालु स्नान करेंगे। संतों की भावना के अनुरूप ही व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


ऊर्जामंत्री ने शनिवार को संत समाज व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में संतों की तमाम मुद्दों पर नाराजगी के बाद रविवार की सुबह कुंभ मेला स्थल पर सरकारी अमले के साथ पहुंचे। संतों के साथ विचार-विमर्श किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए ऊर्जामंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं संत है। वह संतों की भावना से भली-भांति परिचित हैं।
विज्ञापन


पूरी तैयारियों की वह खुद निगहबानी कर रहे हैं। बताया कि संतों की मंशा के अनुरूप यह कुंभ मेला ही है। इसे गलतफहमी के कारण जो संत समागम का नाम दे रहे, उसमें सुधार कर दिया जाए। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यमुना के अविरल प्रवाह के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। नालों की टेपिंग का काम तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाए, स्थायी को नोटिस
वृंदावन। ऊर्जामंत्री के संतों संग कुंभमेला स्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला प्रशासन हरकत में दिखाई दिया। मेला स्थल से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर स्थाई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्व विभाग, एमवीडीए, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम की संयुक्त टीम मय पुलिसबल के मेला स्थल जा पहुंची।


करीब 40 हेक्टेयर चिह्नित भूमि में बने अस्थायी निर्माण को जेसीबी चलाकर ढहा दिया। एआरओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि चिह्नित मेला स्थल से जल्द ही अस्थायी निर्माण को हटाकर पक्के बने निर्माण को भी हटाया जाएगा।

नौका विहार कर उर्जामंत्री ने देखा यमुना का हाल
ऊर्जामंत्री ने नौका विहार कर यमुना का हाल देखा। सभी अफसरों को तत्काल नाले टेप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed