{"_id":"69c4e1d25e62d38b420ffb40","slug":"inmate-commits-suicide-in-mathura-jail-delay-in-court-hearing-cited-as-reason-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मथुरा जेल में बंदी ने की आत्महत्या, जमानत न मिलने से परेशान था; इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मथुरा जेल में बंदी ने की आत्महत्या, जमानत न मिलने से परेशान था; इलाज के दौरान मौत
Thu, 26 Mar 2026 01:05 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:05 PM IST
सार
मथुरा जिला कारागार में एक बंदी ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि वो अपने केस को लेकर परेशान था। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिला कारागार बीती रात एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने इस घटना की पुष्टि की है।
जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी सुरेश मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसके न्यायालय में लंबित मुकदमे की सुनवाई में देरी और उच्च न्यायालय में फाइल लंबित रहने के कारण वह तनाव में था।
घटना के समय सुरेश बैरक के शौचालय में गया और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।