फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   industrial visit of GLA university students

‘जावा’ से परिचित हुए जीएलए के छात्र

Wed, 04 Nov 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 04 Nov 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
industrial visit of GLA university students
जीएलए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लीकेशन्स विभाग के बीटेक (सीएसई) तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सीएमसी नोएडा में औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ‘जावा’ की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


सीमएसी नोएडा में विद्यार्थियों के लिए दो अलग-अलग इंटरेक्टिव सेशन्स आयोजित किए गए। पहले सेशन का संचालन सीएमसी कंपनी के टेक्निकल ट्रेनिंग के प्रमुख तनय किशोर मिश्रा ने किया। मिश्रा ने विद्यार्थियों को कोर एवं एडवांस जावा लैंग्वेज के संक्षिप्त परिचय के साथ ही उस पर आधारित विभिन्न टूल्स और परिकल्पनाओं का विस्तृत परिचय दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन नवीनतम तकनीकों को प्रयोग में लाकर विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट्स भी पूरे कर सकते हैं। साथ ही अपनी प्रोग्रामिंग दक्षता में और अधिक प्रवीणता ला सकते हैं। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे, जिनका उत्तर मिश्रा ने उदाहरणों के साथ देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेशन का संचालन सीएमसी नोएडा की एचआर एक्जीक्यूटिव सुमाइला ने किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी प्लेसमेंट के दौरान साक्षात्कार में अपनाए जाने के लिए विभिन्न सुझावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियों और उनसे बचने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। 


इस भ्रमण का नेतृत्व विभाग के असिस्टेंट प्रो. निखिल गोविल, राहुल प्रधान, विवेक शर्मा और पुनीत बंसल ने किया। औद्योगिक भ्रमण के लौटने के पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थियों का दायित्व है कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षिक और औद्योगिक भ्रमण का पूरा लाभ उठाएं। विभागीय शिक्षक डा. दिलीप कुमार शर्मा, प्रवीन मित्तल, सौरभ आनंद, पवन कुमार वर्मा, अंजनी कुमार राय, ऋषि अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed