फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Incident on Yamuna Bridge

पुल के गड्ढों से बचने में श्रद्धालुओं की गाड़ियां भिड़ीं, चार घायल

Mon, 24 Feb 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Incident on Yamuna Bridge
मथुरा। यमुना पुल पर दुर्घटना के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकलवाती पुलिस। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना पुल पर हुए गड्ढों से बचकर निकलने के प्रयास में रविवार की देर शाम श्रद्धालुओं की दो गाड़ियां भिड़ गईं। हादसे में अर्टिका कार सवार दो महिलाओं समेत चार श्रद्धालु घायल हो गए। हालांकि किसी के गंभीर चोट नहीं आई। अर्टिका कार सवार सात श्रद्धालु आगरा से मथुरा दर्शन करने के लिए आ रहे थे। वहीं, दूसरी गाड़ी महिंद्रा एसयूवी सवार चार लोग मथुरा में दर्शन करने के बाद दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पुल पर जाम लगा रहा। पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दो साल पहले करीब 88 करोड़ रुपये से बना यमुना पुल में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। पुल के बीच में गड्ढों से सरिया बाहर निकल आई हैं, जिन्हें कई बार काटा गया है और पुल की मरम्मत कराई जा चुकी है। रविवार की शाम करीब पौने आठ बजे मथुरा से दिल्ली जा रही महिंद्रा एसयूवी और आगरा से मथुरा आ रही अर्टिका कार पुल के मध्य पहुंचने पर गड्ढों से निकली सरियों से बचने के प्रयास मे भिड़ गईं।
विज्ञापन

अर्टिका में गुजरात निवासी सोम कुमार, अभय जोशी, नवीन, दीपांशु, जाह्नवी, जमुना देवी (60) और ज्योति (35) सवार थे। हादसे में जमुना देवी और ज्योति समेत चार लोग चुटैल हो गए। महिंद्रा एसयूवी में दिल्ली निवासी विक्रम कुमार, दीपक, अवधेश और तुषार सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed