{"_id":"255fe40cff54a6bd3611d904e8c7f4ec","slug":"inauguration-of-priyakant-ju-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 एकड़ भूमि पर बसाया जाएगा विशाल शांति सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 एकड़ भूमि पर बसाया जाएगा विशाल शांति सेवा शिविर
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आठ से 17 फरवरी 2016 तक आयोजित होने जा रहे प्रियाकांतजु दिव्यदर्शन महोत्सव में बसाए जाने वाले शांति सेवा शिविर के प्रस्तावित आयोजन स्थल पर सोमवार को भूमिपूजन किया गया।
भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी और ट्रस्टीजनों ने भूमिपूजन कर ध्वज पताका स्थापित की। सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने पूजा स्थल पर आरती उतारकर महोत्सव की सफलता के लिए प्रार्थना की।
यहां 50 एकड़ भूमि पर विशाल शांति सेवा शिविर बसाया जाएगा। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।
इसके पश्चात श्रीराधायुगल विग्रह को शोभायात्रा के साथ शांति सेवा धाम स्थित नवनिर्मित द्वितीय प्रकल्प तक लाया गया।
समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शांति सेवा धाम के नवनिर्मित द्वितीय प्रकल्प का फीता काटकर उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतों का सानिध्य और सत्संग बड़े ही भाग्य से मिलता है। उन्होंने कहा कि कोई भी युग रहा हो संतों ने विश्व को शांति, भाईचारे ओर सद्भावना का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर फूलडोल महाराज, मृदुलकांत महाराज, विद्याचेतन महाराज, राजकुमार रावत, श्रीपत यादव, मुकेश सिंह सिकरवार, ठाकुर किशोर सिंह, नारायणदास यादव, रवि यादव, चंदन सिंह यादव, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।