{"_id":"6553bcaccb23693e0d0dbd1f","slug":"in-a-road-dispute-two-parties-fought-with-sticks-a-case-was-filed-mathura-news-c-369-1-mt11005-3738-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मुकदमा
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की अजय नगर काॅलोनी में सोमवार को दो पक्षों में रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डंडे चल गए। मामला इतना बड़ा हो गया कि सरेराह लोगों को पीटा गया।
इस वारदात का एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने छह नामजदों व पांच अज्ञातों पर घायल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
अजय नगर में अनीता और पदम सिंह पक्ष रहते हैं। इन दोनों के बीच रास्ते को लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। सोमवार को फिर से रास्ते के विवाद में कहासुनी हुई। इसी बात पर दोनों पक्षों से लोग एकजुट हो गए। पदम पक्ष के लोगों ने अनीता पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें अनीता के परिवार की तीन महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
अनीता द्वारा पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी के अनुसार अनीता की तहरीर पर पदम सिंह, लुकमान, राजेंद्र, धर्मवीर और लक्ष्मीनारायण, प्रदीप सहित पांच अज्ञातों पर जानलेवा हमले सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।