फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal parking of Vrindavan sent to the notice of Chief Minister

वृंदावन की अवैध पार्किंग का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking of Vrindavan sent to the notice of Chief Minister
वृंदावन। वृंदावन में चल रही अवैध पार्किंग का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत कर अवैध पार्किंगों को बंद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजमंडल महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्विटर पर भेजी शिकायत में मथुरा वृंदावन नगर निगम और पुलिस की मिलीभगत से वृंदावन के रुक्मिणी बिहार, प्रेम मंदिर, हरिनिकुंज, विद्यापीठ, किशोरपुरा, बिहारीपुरा, अटल्ला चुंगी सहित अन्य स्थानों पर चल रहीं अवैध पार्किंग की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि नगर निगम ने कम रेट में बिना मानकों की जांच किए ही पार्किंग चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं, पुलिस और अग्नि शमन विभाग की भी लापरवाही से भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मथुरा वृंदावन नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने माना कि वृंदावन में अवैध पार्किंग के संचालन के कारण सरकारी पार्किंग चल नहीं पा रहीं हैं। इस कारण नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि वृंदावन में अभी तक 35 से अधिक अवैध पार्किंग को चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने मानकों को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed