{"_id":"62a0c2989641ae5dd725ec2e","slug":"illegal-liquor-was-being-sold-at-the-shop-by-rigging-one-arrested-mathura-news-mtr5189447191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी कर अवैध मदिरा बेची जा रही थी दुकान पर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेराफेरी कर अवैध मदिरा बेची जा रही थी दुकान पर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
टैंटीगांव। कस्बा सुरीर में हेराफेरी कर अवैध शराब बेचने पर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को हिरासत में लिया है। आबकारी टीम ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा सुरीर स्थित विदेशी शराब की दुकान पर नकली शराब बेचने की शिकायत पर बुधवार को आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा की मौजूदगी में सहायक आबकारी प्रर्वतन सुदर्शन सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रर्वतन देवेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि दुकान पर बोतल किसी नाम से रेपर किसी ब्रांड का है।
इसे देख आबकारी टीम ने दुकान पर मौजूद सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। दुकान में अधिकांश बोतल व अद्धा, पव्वा आदि में अलग-अलग ब्रांड के रेपर लगे थे। सेल्समैन की गतिविधियों को देखते हुए हिरासत में लेने के बाद सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया कि आबकारी टीम की तहरीर पर विदेशी शराब के सेल्समैन राधे कृष्णा निवासी झरौठा थाना बलदेव व पराग अग्रवाल निवासी अंबा ट्रैक्टर राया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरीर स्थित विदेशी शराब के सेल्समैन राधे कृष्णा को हिरासत में ले लिया है।