फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   IG CISF examines the security arrangements of the refinery

आईजी सीआईएसएफ ने रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
IG CISF examines the security arrangements of the refinery
टाउनशिप। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट आईओसी में सीआईएसएफ नॉर्थ सेक्टर के आईजी आलोक कुमार आईपीएस शुक्रवार को मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। सबसे पहले इकाई क्वार्टर गार्ड में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद निरीक्षण करने के दौरान अतिसंवेदनशील क्षेत्र कही जाने वाली मथुरा रिफानइरी की सुरक्षा व्यवस्थाओं को बहुत बारीकी से परखा एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर आईजी ने रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने इकाई स्थित कम्यूनिटी सेंटर में हुए सैनिक सम्मेलन में भी प्रतिभाग कर जवानों का उत्साहवर्धन किया। आईजी आलोक कुमार ने कहा कि मथुरा रिफाइनरी इंडियन ऑयल की एक महत्वपूर्ण यूनिट है, इसकी सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ जवानों के कंधों पर है। सीआईएसएफ जवान अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन भली-भांति कर रहे हैं। उन्होंने इकाई परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं रिफाइनरी प्रशासन के साथ एक संयुक्त बैठक की। इसमें मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक आशिस कुमार माइति, सीजीएम टीएस देवजीत गोंगोई, सीजीएम एचआर पीटी सोलंकी, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं इकाई प्रभारी अभिषेक कुमार साहू उपकमांडेंट, सुरेश कुमार कमांडेंट सीआरपीएफ, विशाल सिंह द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ, हरेंद्र कुमार एसपी ट्रैफिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed