{"_id":"66299d0c8e44ea101f0f4b54","slug":"if-you-have-scored-low-marks-in-the-exam-then-you-can-undergo-scrutiny-mathura-news-c-369-1-mt11003-112592-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परीक्षा में आए हैं कम नंबर तो करा सकते हैं स्क्रूटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परीक्षा में आए हैं कम नंबर तो करा सकते हैं स्क्रूटनी
विज्ञापन
मथुरा। हाल ही यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। इस परीक्षा में कम अंक पाने वाले विद्यार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी करा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मई है।
यूपी बोर्ड का हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार मथुरा में हाईस्कूल की परीक्षा में 35029 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इनमें से 32728 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि इंटरमीडिएट में 35844 में से 29367 परीक्षार्थी पास हुए। इस तरह हाईस्कूल में 2301 और इंटर में 6447 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने में नाकाम रहे।
अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों में से काफी संख्या में ऐसे भी परीक्षार्थी हैं, जिन्हें लगता है कि उनके पेपर तो काफी अच्छे हुए थे, लेकिन उनके अंक कम आए हैं तो ऐसे परीक्षार्थी अपनी कॉपियों की फिर से जांच करा सकते हैं। इसे स्क्रूटनी कहते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षार्थी स्क्रूटनी कराने के लिए 14 मई तक आवेदन करा सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र का चालान राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे गए आवेदन के विवरण को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ मूल चालान पत्र को सत्यापन के लिए पंजीकृत डाक से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को प्रेषित करना होगा।
वर्जन
विभाग द्वारा स्क्रूटनी में आवेदन करने के लिए आदेश जारी किया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक आवेदन सकते हैं।
-भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक