{"_id":"68b733058892dc6987051caf","slug":"if-you-have-doubts-about-the-quality-of-smart-meter-then-get-a-check-meter-installed-mathura-news-c-369-1-mt11002-135259-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता पर है शंका, तो लगवाएं चेक मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता पर है शंका, तो लगवाएं चेक मीटर
विज्ञापन
मथुरा। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में जानबूझकर भ्रांतिया फैलाई जा रही हैं। यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर तेज चलने की आशंका है तो वह अपने यहां चेक मीटर लगाकर इसकी जांच कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर नई पीढ़ी का ऐसा मीटर है, जो कि बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के बिजली की खपत की सटीक जानकारी देता है। इतना ही नहीं स्मार्ट मीटर बिजली खपत का डाटा वायरलेस नेटवर्क के जरिए बिलिंग सिस्टम को भेजता है। जोन में 2 लाख स्मार्ट मीटर लगाने हैं, जिनमें करीब 50 हजार लगाए जा चुके हैं।
मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने कहा कि स्मार्ट मीटर गुणवत्ता परक मीटर है। जांच में स्मार्ट एवं चेक मीटर की रीडिंग एक समान मिली हैं। लोगों को भ्रांतियां हैं कि यह मीटर तेज चलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। स्मार्ट मीटर परीक्षा में खरा उतरा है। नई पीढ़ी के स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता स्वयं अपने यहां होने वाली बिजली की खपत की प्रत्येक 15 मिनट के अंदर पता कर सकते हैं। इसमें वास्तविक समय में ऊर्जा की खपत की जानकारी भी रहती है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षित ऊर्जा भविष्य के दृष्टिगत जनपद में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। मथुरा में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के सापेक्ष पूर्व में स्थापित पांच प्रतिशत मीटरों को चेक मीटर मानते हुए स्मार्ट मीटरों के साथ ही स्थापित किया गया। सैंपल के तौर पर स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर की खपत का तुलनात्मक अध्ययन करने पर इन सभी स्मार्ट मीटर की खपत मानकों के अनुसार ही पाई गई। फिर भी किसी उपभोक्ता को कोई शंका है तो वह संबंधित एसडीओ या एक्सईएन से संपर्क कर अपने यहां चेक मीटर लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर से मिलेगी कई समस्याओं से निजात
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को कई समस्याओं से निजात मिलेगी। उपभोक्ता अपनी ऊर्जा खपत को स्वयं नियंत्रित कर सकते हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को गलत बिल, हर माह रीडिंग कराने, बिजली बिल पर लगने वाली लेट फीस से भी छुटकारा मिलेगा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल एप से मीटर को रिचार्ज करने, अपना बिल स्वयं देखने की सुविधा मिलेगी। यह ऐप लगातार अपडेट हो रहा है। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।