फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If We Win the Booths, We Will Win the Election: Arun Singh

अगर बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत जाएंगे: अरुण सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
If We Win the Booths, We Will Win the Election: Arun Singh
प्रशिक्षण के दौरान  सांसद अरुण सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी। 
मथुरा/छाता। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में आगामी विधानसभा चुनाव पर जोर दिया गया। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया, यह केवल नारा नहीं बल्कि भाजपा की कार्यपद्धति है।
विज्ञापन

छाता स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में जिलेभर से 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अरुण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ की मतदाता सूची का सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की रचना और बूथ समिति का गठन समय पर करें। अंतिम रविवार को अपने-अपने बूथों पर सामूहिक रूप से मन की बात सुनें और उसके विषयों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलाने के लिए बूथ स्तर पर 24 घंटे सक्रिय रहने को कहा। प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



--
इन पर दिया गया जोर
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के इतिहास, विकास यात्रा और कार्यकर्ता विकास पर सत्र आयोजित किए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने भाजपा के संघर्ष और विकास यात्रा बताया। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास और संभाषण कला पर मार्गदर्शन दिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा ने कार्य विस्तार और चुनाव प्रबंधन की बारीकियां समझाईं, जिसमें पन्ना प्रमुख से शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत करना शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed