{"_id":"62c330447c6d0d451d4e1b23","slug":"if-there-is-a-problem-with-the-police-then-call-the-ssp-mathura-news-mtr520293688","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से परेशानी है तो एसएसपी को करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से परेशानी है तो एसएसपी को करें फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नवागत एसएसपी अभिषेक यादव ने सोमवार की दोपहर चार्ज संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों निर्देश दिए कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने लोगों से अपील की यदि पुलिस से कोई समस्या हो तो सीधे उनसे संपर्क करें।
सोमवार दोपहर पहुंचे नवागत एसएसपी को पुलिस लाइन में गार्द सलामी दी गई। मुजफ्फरनगर से तबादला होकर आए 2012 बैच के आईपीएस अभिषेक हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उन्होंने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कहा है। चार्ज ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अधीनस्थों अधिकारियों से मुलाकात कर भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी शासन के निर्देश हैं उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा।
महिला अपराध पर वह काफी गंभीर दिखें। उन्होंने कहा किसी भी थाने पर महिला अपराध पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। जनता को अगर कहीं भी कोई दिक्कत पुलिस से आती है तो उनसे संपर्क सीधे कर सकते हैं, वहीं उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न करे।
विज्ञापन
अगर कहीं अपराध हो रहा है तो वह खुद जस्टिस न बने। उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें या खुद मेरे नंबर पर दें उनकी सूचना गुप्त रखी जाएगी। कोई खुद ही जस्टिस करने लगेगा या फिर अपराधियों के साथ मिलकर अपराध करवाएगा, ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।