फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If someone's calculator will add vote, then someone will woo the voter with a whistle

किसी का कैलकुलेटर जोड़ेगा वोट, तो कोई सीटी से लुभाएगा मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
If someone's calculator will add vote, then someone will woo the voter with a whistle
मथुरा। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए जनपद के सभी ५५ उम्मीदवार अब चुनाव मैदान में प्रचार के लिए कूद पडे़ हैं। पहले चरण के चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अब कोई प्रत्याशी कैलकुलेटर से वोट जोड़ रहा है तो कोई सीटी से मतदाताओं को लुभा रहा है। चुनाव आयोग ने जिले के ३३ निर्दलीय व गैर पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों को केतली, कैलकुलेटर, सीटी, क्रेन, हेलमेट और टायर आदि चिन्ह आवंटित किए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में १० फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए ११ दिन चली नामांकन प्रक्रिया में बीते दिन रिटर्निंग आफिसर के स्तर से चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया। इसमें मान्यता प्राप्त दलों के नाते कांग्रेस उम्मीदवारों को हाथ का पंजा, भाजपा को कमल का फूल, रालोद को हैंड पंप, बसपा को हाथी, सपा को साइकिल आम आदमी पार्टी को झाड़ूू और कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों को बाल और हंसिया मिला है।
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त दलों के लिए पूर्व निर्धारित चुनाव चिन्ह होने के कारण उनके उम्मीदवार प्रचार में पहले ही जुट गए हैं। लेकिन निर्दलीय को बीते दिन ही चुनाव चिन्ह जारी होने के बाद शुक्रवार को वह भी प्रचार में कूद पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार निर्वाचन आयोग ने बाल्टी, कार्पेट, केतली, क्रेन, अनानास, कैलकुलेटर, तुरही, कांच का गिलास, शिमला मिर्च, टायर, हेलमेट, आदमी व पालयुक्त नौका, प्रैशर कुकर, धनुष और बाण, खिड़की, ट्रक, बक्सा, कोट, साइकिल पंप, सीटी चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित किए हैं। सभी उम्मीदवार अपने चुनाव चिन्हों के साथ मतदाताओं से वोट मांगने निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed