{"_id":"669d8db57c66a324b303b657","slug":"if-dogs-from-my-area-are-caught-i-will-hang-myself-mathura-news-c-369-1-mt11004-116141-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मेरे इलाके के कुत्ते पकड़े तो मैं फांसी लगा लूंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मेरे इलाके के कुत्ते पकड़े तो मैं फांसी लगा लूंगी...
विज्ञापन
मथुरा। सड़कों से अवारा कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण एवं एंटी रेबीज का टीका लगाना भोपाल की कार्यदायी संस्था के लिए मुश्किल हो गया है। राधापुरम सहित दो क्षेत्रों में लोगों के हंगामा ने कुत्तों के पकड़ने पर हंगामा कर दिया। एक महिला ने तो लगाकर जान देने की चेतावनी दे डाली। इस पर टीम बैकफुट पर आ गई और 32 कुत्तों को छोड़ना पड़ा।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के निर्देशन में भोपाल की कार्यदायी संस्था चेरिटेबल वेलफेयर सोसायटी फॉर काईंड एंड समिति द्वारा नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में आवारा कुत्तों को पकड़ने कर उनको एबीसी सेंटर ले जाकर बधियाकरण करने के साथ ही एंटी रेबीज टीका लगाने के बाद उन्हें पकड़ने वाले स्थान पर ही छोड़ा जा रहा है। पिछले दो दिनों से चले इस अभियान में राधापुरम, राधावैली, कृष्णा नगर क्षेत्र से 35 कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण एवं टीका लगाया गया। इस बीच कुत्तों को पकड़ने वाली टीम को राधापुरम, कृष्णा नगर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
राधापुरम निवासी एक महिला ने टीम के सामने खड़ी हो गई और चेतावनी दी कि यदि टीम उसके इलाके के कुत्तों को पकड़कर ले गई तो वह फांसी लगा लेगी। आक्रोशित महिला की बात को सुन टीम ने अपने कदम पीछे खींच लिए और पकड़े गए 22 कुत्तों को छोड़ना पड़ा। कृष्णा नगर क्षेत्र में भी लोगों के विरोध के चलते टीम को 10 कुत्तों को छोड़ना पड़ा। यही कारण कि दो दिनों में मात्र 35 कुत्तों का बधियाकरण हो सका। लोगों के चलते कार्यदायी संस्था के कार्य की गति धीमी हो गई। जबकि इससे पहले ट्रायल के दो दिनों में 89 कुत्तों का बधियाकरण किया गया था।
विज्ञापन
नगर निगम के निर्देश पर नगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए भोपाल की कार्यदायी संस्था द्वारा नगर निगम क्षेत्र में बधियाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में 12 लोगों की टीम और दो गाड़ी लगी हैं। कार्यदायी संस्था के डॉ. कृष्णा ने बताया कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में लगभग 50 हजार आवारा कुत्ते होंगे। जिनको पकड़ कर बधियाकरण एवं एंटी रेबीज का टीका लगाने के बाद उन्हें उनके उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है, लेकिन लोगों के विरोध के चलते कार्य की गति धीमी हो गई है। दो दिनों में 35 कुत्तों का बधियाकरण हुआ और लोगों के विरोध के कारण 32 कुत्ते छोड़ने पड़े।