{"_id":"1678ec4e4a5615aed0df3fd84d2b4799","slug":"hunger-strike-of-kunwar-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कुंवर सिंह निषाद ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कुंवर सिंह निषाद ने शुरू की भूख हड़ताल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के किसानों के लिए आवाज उठाने वाले कुंवर सिंह निषाद अब सरकार के रवैए से हताश हैं। जिला कारागार में उन्होंने मंगलवार से भूख हड़ताल किए जाने का ऐलान किया है।
उनके द्वारा मीडिया को जारी पत्र में कहा गया है अब किसान प्रदेश सरकार के कानूनी शिकंजे में फंस चुके हैं। जब उन्होंने एक नवंबर को किसानों के लिए मुआवजे की मांग रखी तो पुलिस से संघर्ष हुआ था। इसके बाद लूट, डकैती जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
किसान सालों से मुआवजे के लिए तरस रहे हैं इधर सैफई में महोत्सव के नाम पर जश्न मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी मानसिकता के विरोध में निषाद ने मंगलवार से जेल में भूख हड़ताल का ऐलान किया है। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले गोकुल बैराज डूब क्षेत्र प्रकरण में मुआवजे की मांग को लेकर धरना 59वें दिन भी जारी रहा। सभा की अध्यक्षता किशन सिंह ने और संचालन अमर सिंह धनगर ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर किसानों ने मांगे न माने जाने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर भानुप्रताप ,सुंदर छौंकर, यादराम, गुलाब चंद्र, मनोहर बघेल, अनिल, सुरेश, शंकर आदि थे।