{"_id":"62a9f9921de88842047d431d","slug":"hundreds-of-youth-demonstrated-in-the-collectorate-regarding-army-recruitment-mathura-news-mtr5192940109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती को लेकर सैकड़ों युवाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती को लेकर सैकड़ों युवाओं ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा में सेना भर्ती रैली के पास आउट जनपद के युवाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं ने तीन साल पुरानी भर्ती को निरस्त करने का विरोध किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार से पुरानी सेना भर्ती को पुरानी प्रक्रिया के तहत ही पूरा करने की मांग की।
बुधवार को दोपहर करीब १२ बजे २०१९ सेना भर्ती से जुडे़ युवा कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शामिल युवा कन्हैया ने बताया कि दिसंबर २०१९ में आगरा मंडल के करीब एक लाख से अधिक युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था।
इसकी रैली फरवरी २०२१ में आगरा आयोजित की गई। इसमें दौड़ और मेडिकल में सफलता प्राप्त करने वाले ३३०० से अधिक युवाओं को २५ अप्रैल २०२१ में परीक्षा में शामिल होने की सूचना जारी की गई लेकिन परीक्षा से पहले ही इसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके एक साल बाद भी परीक्षा की नवीन तिथि जारी नहीं की गई। इस स्थिति में इस भर्ती से जुडे़ हजारों युवा पिछले तीन साल से भर्ती की राह देख रहे हैं, लेकिन बुधवार को उन्हें सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से जानकारी मिली कि उक्त भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। अब भर्ती नवीन सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत होगी।
इसका विरोध करते हुए रक्षामंत्री के नाम डीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उक्त युवाओं ने मांग की है कि २०१९ के पासआउट युवाओं को पुरानी व्यवस्था के तहत भर्ती किया जाए। इस भर्ती से जुड़ी लंबित परीक्षा को आयोजित कराया जाए। इसमें शामिल अधिकांश युवा नई सेना भर्ती नीति का हिस्सा अधिक उम्र हो जाने के कारण नहीं बन सकेंगे। ज्ञापन पर हरिओम सिंह, रूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, जयपाल सिंह आदि हस्ताक्षर किए हैं।