{"_id":"6238cf6a9939ce5d2c1c5acb","slug":"how-the-city-commissioner-screwed-up-mathura-news-mtr5148683184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त ने कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त ने कसे पेच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने निर्देशित किया कि वार्ड वार जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। लोगों को घरों में जमा पानी (कूलर, गमला, टायर, ड्रम आदि) को खाली कराए जाने के लिए सचेत करने को कहा। इससे मौसम जनित बीमारियों की रोकथाम पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में तालाब, पोखर, झील एवं जलाशयों में मच्छरों के लार्वा खत्म करने के लिए गंबूजिया मछली डाली जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनजागरूकता अभियान एवं संचारी रोगों की रोकथाम के किए जाने वाले प्रयासों के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र एवं अर्द्ध नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। %
जनजागरूकता किए जाने वाले वार्ड एवं मोहल्ले में सर्वप्रथम नाली सफाई कराई जाएगी। इसके बाद एंटी लार्वा का छिड़काव एवं रात की पाली में फॉगिंग कराई जाएगी। यह वार्ड एवं मोहल्ले में मोहल्ला निगरानी समिति, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से डोर टू डोर जनजागरूकता अभियान चलेगा। प्रत्येक वार्ड में सप्ताह में एक बार एंटीलार्वा एवं फॉगिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अभियान को लेकर की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। इसके अलावा नगर निगम के विभागों की समीक्षा के वक्त नगर आयुक्त ने सभी चल रहे कार्यों को समय से पूर्ण कराए जाने और ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जलकल विभाग को पेयजल सप्लाई एवं चौक सीवर लाइन की सफाई एवं लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत किए जाने को निर्देशित किया।