{"_id":"5ecfa87b8ebc3e90b014701b","slug":"hotspot-free-lockdown-corona-positive-mathura-news-agr4436902146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के चार और स्थानों को किया हॉटस्पॉट मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के चार और स्थानों को किया हॉटस्पॉट मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के प्रमुख इलाकों में शामिल चार और स्थानों को सिटी मजिस्ट्रेट ने हॉटस्पॉट मुक्त कर दिया है। इसमें मंडी रामदास, मनोहरपुरा, केशवपुरा और भार्गव गली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पिछले 21 दिन से कोई पॉजिटिव केस सामने न आने के बाद यह फैसला लिया गया है।
पिछले माह मथुरा-वृंदावन के अधिकांश पुरानी आबादी वाले क्षेत्रों को एक साथ सामने आए पॉजिटिव केस के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह के दौरान कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सभी हॉटस्पॉट मुक्त कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मंडी रामदास और कोतवाली क्षेत्र में मनोहरपुरा, केशवपुरा और गली भार्गव को हॉटस्पॉट मुक्त किया गया है।
नए क्षेत्र होंगे हॉटस्पॉट
पिछले दो दिन के दौरान सामने आए पॉजिटिव केस के बाद कुछ और नए इलाके हॉटस्पॉट घोषित होने जा रहे हैं। इसमें बाढ़पुरा, खारी कुआं, सौंख रोड रधिका विहार कालोनी, त्रिवेणी कांप्लेक्स गोवर्धन रोड शामिल हैं।