फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hotspot, area, way, seal, mathura

जिले में 21 इलाके हॉटस्पॉट, रास्ते सील, पुलिस तैनात

Fri, 12 Jun 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
hotspot, area, way, seal, mathura
कोरोना के चलते सील हुआ राम नगर क्षेत्र - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार की रात एक महिला की मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई। इस प्रकार जिले में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को सर्वाधिक 37 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। शहर के चार और ग्रामीण अंचल के 17 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में आवागमन के सभी रास्तों को पुलिस ने सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे में जुट गई हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले सरस्वती कुंड निवासी 60 वर्षीय महिला को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर नयति ले जाया गया, लेकिन कुछ समय बाद महिला को एक बार फिर जिला अस्पताल लाया गया। जहां कोरोना की जांच हुई। रात को महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि महिला का अंतिम संस्कार कोविड-19 के तहत किया गया है। इससे परिवार और आसपास क्षेत्र में हड़कंप है।
विज्ञापन

इधर, जनपद में ढाई माह के दौरान सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस बृहस्पतिवार को सामने आए। जिला प्रशासन ने पॉजिटिव केस आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में शुक्रवार को कार्रवाई शुरू कर दी। गांव जुड़ावई, अवैरनी बलदेव, बरौठ, नगला टोंडर राया, नौगांव चौमुहां, मांट राजा, नागल रोड राया, नगला बरी मांट, नगला गढ़ी मांट, यमुना पार सैदपुर, यमुनापार अलीपुर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र कस्बा बाजना, फरह, छाता, राया, नंदगांव को भी हॉटस्पॉट की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनके अलावा नगर निगम क्षेत्र मानस नगर, मोती कुंज और अशोका विहार कॉलोनी को भी हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। संबंधित क्षेत्रों में बाजार बंदी के आदेश निर्धारित शर्तों के अनुसार जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी पॉजिटिव मरीजों के नाम पते के साथ आसपास सर्वे के निर्देश दिए हैं।
मांट तहसील और न्यायालय बंद, बैंकिंग सेवाएं भी बंद
मांट। कस्बा में एक पॉजिटिव केस सामने आने के बाद क्षेत्र को सील कर दिया है। मांट का तहसील मुख्यालय भी बंद कर दिया है। एसडीएम ने शुक्रवार की सुबह ही तहसील के मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया। किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं है।

एसडीएम, एसीओ कार्यालय भी सील कर दिए हैं। हालांकि इस दौरान उप निबंधक कार्यालय पूरे दिन खुला रहा। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने मांट राजा को सील के आदेश किए जाने के बाद ग्रामीण न्यायालय को भी बंद कर दिया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, आर्यवर्त बैंक शाखाओं को भी आगामी आदेश तक बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed