फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hospital

वायरल फीवर व अस्थमा की चपेट में आए लोग

Sat, 05 Dec 2020 08:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
hospital
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों को देखता चिकित्सक। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। मौसम परिवर्तन के साथ ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। मौसम परिवर्तन से लोग बीमार हो रहे हैं। इनमें वायरल फीवर और अस्थमा के रोगी अधिक हैं। अस्थमा के रोगियों को इस बदलते मौसम में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में अचानक ही मरीजों की संख्या बढ़ गई। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक मरीजों में वायरल पीड़ितों व अस्थमा (सांस) के रोगियों की संख्या अधिक थी। इनमें सर्दी, जुकाम, खांसी, बदन दर्द और बुखार के मरीज अधिक थे। दोपहर तक मरीजों की संख्या 400 को पार कर गई थी इनमें से 241 मरीज तो वायरल से ही पीड़ित थे। यही हाल वृंदावन के सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल का भी रहा। यहां आपीडी 340 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बचाव के उपाय
खांसने व छींकने वाले लोगाें से दूर रहे।
खांसी और खराश की दशा में उबला पानी पीएं।
बुखार आने पर तत्काल चिकित्सकों से परामर्श लें।
फिलहाल मौसम सामान्य नहीं है। मौसम में कभी गर्मी और रात में ठंड हो रही है। ऐसे में सावधानी बहुत जरूरी है। अस्थमा के रोगियों को इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रवि माहेश्वरी, फिजिशिन जिला अस्पताल
-
इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन करीब 150 से 200 तक मरीजों का उपचार व परामर्श अस्पताल में दिया जा रहा है। इनमें वायरल और अस्थमा के रोगी अधिक हैं।
- डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल आफीसर, संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed