फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Horrific accident on expressway: car rammed into vehicle ahead three youth died on spot

एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन में घुसी कार: तीन दोस्तों की मौत... दो की हालत नाजुक; दिल्ली विवि से कर रहे थे पढ़ाई

Mon, 21 Oct 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

मथुरा के राया में सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। उनकी भी हालत चिंताजनक है। 
 

विज्ञापन
Horrific accident on expressway: car rammed into vehicle ahead three youth died on spot
एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 110 पर सोमवार सुबह आगरा से दिल्ली की ओर जा रही कार खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से उनकी हालत गंभीर होने पर सिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इधर, मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी तो वह मथुरा पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के द्वारका मोड़ निवासी अंकित पिता को छोड़ने के लिए आजमगढ़ गया था। कार में उसके दोस्त विजय विहार रोहिणी दिल्ली निवासी पंकज वर्मा (24), बिहार के दरभंगा स्थित अरेला निवासी भावेश (24), बिहार के सारन रसूलपुर निवासी निर्मल (20) तथा रोहित साथ थे। अंकित के भाई की कार को भावेश चला रहा था।
 

सभी सोमवार की सुबह बनारस से दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रोला में पीछे से उनकी कार घुस गई। दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। पंकज वर्मा, भावेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित और निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंकित को कुछ देर के लिए होश आया, लेकिन निर्मल की हालत काफी खराब है। हादसा किस कारण से हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। दोनों के होश आने के बाद ही पता चलेगा कि हादसे का कारण क्या था।

सभी दोस्त दिल्ली विवि से कर रहे थे ग्रेजुएशन

थाना प्रभारी ने बताया कि पांचों दोस्त दिल्ली के स्वरूप नगर में एक साथ रहते थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। भवेश और पंकज संस्कृत से ग्रेजुएशन कर रहा था और उसकी ग्रेजुएशन का यह अंतिम वर्ष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed