फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   honest, police, lady police, mathura

महिला कांस्टेबल ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया बैग

Tue, 18 Aug 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
honest, police, lady police, mathura
श्री कृष्ण जन्म स्थान पर तैनात महिला कांस्टेबल धर्म वती व्यक्ति को नोटों से भरा बैग वापस करती हुई - फोटो : MATHURA
मथुरा। महिला कांस्टेबल ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिला बैग उसके मालिक शिक्षक तक पहुंचाया। बैग में नकदी और जरूरी कागजात रखे थे।
विज्ञापन

मूल रूप से बाद विशहरा थाना खेरागढ़ आगरा की रहने वाली धर्मवती चाहर की तैनाती श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर है। उनके पिता रूप सिंह चाहर भी पुलिस विभाग में मैनपुरी में हेड कांस्टेबल हैं। कांस्टेबल धर्मवती 15 अगस्त को एक बजे ड्यूटी करके हाईवे थाना के निकट अपने आवास पर लौट रही थी। उसे मंडी चौराहे पर एक बैग पड़ा मिला।

बैग में 9020 रुपये, कई पास बुक, बीमा, आरसी, पेन कार्ड व अन्य कागजात थे। पास बुक पर लिखे पते के आधार पर धर्मवती ने घर पर आए अपने पिता को महोली रोड स्थित ब्रज राज कॉलोनी निवासी गिर्राज सिंह के पास भेजा। 17 अगस्त को गिर्राज सिंह महिला कांस्टेबल के पास पहुंचे और बैग में रखे सामान की पहचान बताई। महिला कास्टेबल ने बताया कि मैंने बैग उन्हें सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed