फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Home delivery

कालाबाजारी पर कसेगी लगाम, आवश्यक वस्तुओं की आज से होम डिलीवरी

Fri, 27 Mar 2020 08:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Home delivery
मथुरा। होली गेट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर बने गोल घेरे में उचित दूरी बनाकर दवा लेते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान लोग सबसे ज्यादा आवश्यक वस्तुओं के लिए परेशान हैं। बाजारों में उमड़ रही भीड़ भी परेशानी बनी हुई है। लोगों की शिकायत है कि दुकानदार मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं। भीड़ और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने शनिवार से होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू कर दी है। आवश्यक वस्तुओं की रेट लिस्ट जारी की गई है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि तय मूल्य से अधिक वसूली करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होम डिलीवरी की व्यवस्था पहले चरण में मथुरा के 11 वार्डों और वृंदावन के नौ वार्डों में लागू की जाएगी। मथुरा और वृंदावन के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों को घर पर रखने की अपील सुबह सात से सुबह 11 बजे तक ढील के दौरान अप्रभावी होती नजर आ रही है। लोग बड़ी संख्या में खाद्यान्न, सब्जी और दवाओं की खरीद के लिए होलीगेट, कृष्णानगर, डीगगेट, औरंगाबाद, यमुनापार, चौक बाजार, जयसिंहपुरा आदि क्षेत्रों में उमड़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण करने के लिए शुक्रवार को फैसला किया गया है कि अब मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्ड में शनिवार से होम डिलीवरी शुरू कर दी जाए। इसमें सब्जी, दवा, दूध के साथ किराने का सामान शामिल रहेगा। प्रशासन इस व्यवस्था की निगरानी करते हुए तीन दिन बाद क्षेत्र बढ़ाने का फैसला लेगा। हालांकि इस दौरान पूर्ववर्ती व्यवस्था सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक आवश्यक सेवाओं के लिए छूट जारी रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जनपद की सभी 9 फ्लोर मिल 24 घंटे चलेंगी। आटा चक्कियों को भी संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इनका समय सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। मेडिकल स्टोर अब सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। थोक दुकानदार और वाहन के पास जारी होंगे। इसके लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त वृंदावन सतेंद्र तिवारी और मथुरा में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को को अधिकृत किया गया है। एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 20 वार्डों में होम डिलीवरी की व्यवस्था शनिवार से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए गए हैं निर्देश
- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्धारित किराना और मेडिकल स्टोर से ही की जाएगी।
- किसी भी गैर जरूरी मांग पर आपूर्ति नहीं की जाएगी।
- सभी आर्डर केवल दूरभाष और मोबाइल नंबर पर ही लिए जाएंगे।
- आर्डर की आपूर्ति 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करनी होगी। दुकान का शटर दो तिहाई तक खोला जाएगा।
- व्यापारी को जो वार्ड आवंटित है प्राथमिकता पर केवल उस क्षेत्र तक ही आपूर्ति करने का प्रयास करें।
- लॉकडाउन की अवधि में दूध की आपूर्ति संबंधित डेयरी एवं खुदरा दूध विक्रेता द्वारा घर-घर जाकर की जा सकेगी।
- सब्जी की आपूर्ति रेहड़ी, ठेला, ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर कराई जाएगी।
- दवा की आपूर्ति भी दूरभाष अथवा मोबाइल नंबर से आर्डर प्राप्त होने पर डोर-स्टेप पर कराई जाएगी।
- अनुमन्य अथवा चिह्नित किए गए प्रतिष्ठानों के अतिरिक्त सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।
- व्यापारी तथा डिलीवरी स्टाफ पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।
- व्यापारी तथा डिलीवरी स्टाफ अपनी सुरक्षा के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करेंगे। डिलीवरी के समय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखेंगे।
- आपूर्ति के लिए साइकिल, साइकिल रिक्शा, रेहड़ी, स्कूटर, मोटरसाइकिल, ऑटो, मैजिक टाटा ही मान्य होंगे।
- किसी भी स्थिति में दुकान से सीधे बिक्री करना प्रतिबंधित रहेगा।
इन क्षेत्रों में होगी होम डिलीवरी -
मथुरा नगर क्षेत्र वार्ड- 4, 18, 19, 23, 30, 38, 48, 57, 58, 59, 68
वृंदावन क्षेत्र वार्ड- 63, 49, 70, 6, 41, 67, 69, 65, 44
होम डिलीवरी के लिए बने कंट्रोल रूम
मथुरा क्षेत्र 0565-2503632, 6397994213, 6397994214
वृंदावन क्षेत्र 0565-2442331
मथुरा में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को जिम्मेदारी
वृंदावन में अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी को जिम्मेदारी
ये होगा डिलीवरी चार्ज
200 रुपये के बिल पर 25 रुपये अतिरिक्त
500 रुपये के बिल पर 40 रुपये अतिरिक्त
1000 रुपये के बिल पर 60 रुपये अतिरिक्त
1000 रुपये से अधिक के बिल पर 75 रुपये चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed