{"_id":"5e483d218ebc3ee5c92267d9","slug":"holi-songs-in-mathura-mathura-news-agr4296925114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज की होलीः द्वारिकाधीश मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारी से छूटेगी रंगों की फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज की होलीः द्वारिकाधीश मंदिर में सोने-चांदी की पिचकारी से छूटेगी रंगों की फुहार
विज्ञापन
मथुरा । द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल उड़ाता पुजारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश के आंगन में हो रही होली के रसियाओं की धुन पर श्रद्धालुजन भक्ति में सराबोर होकर नृत्य कर रहे हैं। द्वारकेश रसिया मंडल के चुन्नीलाल, छोटू पंडा ने साज और ढप की धुन पर ‘आज होरी खेलन चलौ बरसाने को, आज होरी खेलन महाराज...’ के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। होली के रसिया गायन का यह क्रम जब तक चला, भक्त श्रद्धालु नृत्य करते दिखे। भक्त भी ठाकुरश्री द्वारिकाधीश की नयनाभिराम झांकी को अपलक निहारते रहे।
इस दौरान ठाकुरजी के प्रसाद के रूप में गुलाल को शरीर पर डलवाकर भक्त श्रद्धालु भी धन्य हुए। गुलाल की होली में सराबोर भक्त श्रद्धालु नाचने लगे। मंदिर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में होरी के रसिया गायन का कार्यक्रम फाल्गुन मास के प्रथम दिन से प्रारंभ हुआ है और यह निरंतर होली तक जारी रहेगा। होलिकाष्टक प्रारंभ होने से ही मंदिर में सोने-चांदी और पीतल की पिचकारियों का भी प्रयोग प्रारंभ हो जाएगा।