फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi

हुरियारिनों ने हुरियारों पर बरसाईं प्रेम पगी छड़िया

Sat, 14 Mar 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
holi
महावन के नंदभवन चौरासी खंभा मंदिर प्रांगण में हुरंगे के दौरान लगी हुरियारों व हुरियारिनों की भी? - फोटो : MATHURA
महावन(मथुरा)। कस्बा महावन में शनिवार को छड़ीमार हुरंगे का आयोजन किया गया। इस दौरान हुरियारिनों ने हुरियारों पर जमकर प्रेम पगी छड़ियां बरसाईं। पुरानी गोकुल के नाम से मशहूर महावन कस्बे में श्रीकृष्ण ने बाल रूप में गोपियों संग होली खेली थी। इसी परंपरा को निभाते हुए यहां लाठियों से नहीं बल्कि छड़ियों से हुरंगे में होली खेली जाती है।
विज्ञापन

नंद भवन चौरासी खंभा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के आयोजन के बाद बसस्टैंड से कृष्ण- बलदाऊ की शोभायात्रा निकाली गई। हुरंगा का शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने किया। इस मौके पर हुरियारिनें सजधज कर लोगों में छड़ी मारती और गुलाल उड़ाती हुई हुरंगा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां हुरियारों पर हुरियारिनों ने जमकर छड़ियां बरसाईं। हुरंगा आयोजकों ने हुयिारिनों पर पुष्प व गुलाल बरसाया। नंदभवन चौरासी खंभा मंदिर में ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। हुरंगा के आयोजन मेें सुनीत तिवारी, राजेश पाराशर, पप्पन उपाध्याय, गोपाल हिमकर, सुदर्शन शर्मा, तनु उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, ब्रजपाल दीक्षित, पंकज दीक्षित, बंटू प्रोहित, बंटू सारस्वत, सुशील पांडेय, दीनदयाल पाठक, पारस अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed