{"_id":"56eee9864f1c1b3327f15249","slug":"holi-in-bankebihari-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से होली खेलने लग रही भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान से होली खेलने लग रही भक्तों की भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज में भाव की महत्ता है। ये बांकेबिहारी मंदिर में स्पष्ट दिखता है। मंदिर में होली उत्सव में बांकेबिहारी के संग रंग खेलने का भाव है, तो भक्त दौड़े आ रहे हैं। हर कोई इस भाव के अहसास के लिए लालायित है।
धर्मनगरी होली के रंग में सराबोर हो गई है। मस्ती में डूबे श्रद्धालुओं के हुजूम रंग-गुलाल की बौछार करते देखे जा सकते हैं। देश और विदेशों से आए श्रद्धालु मंदिरों में पड़ रहे प्रसादी रंग, गुलाल और टेसू के फूलों के रंगों में सराबोर होकर अपने को धन्य मान रहे हैं।
ब्रज के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर की होली भक्तों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है। रंगभरनी एकादशी से शुरू हुआ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर होली उत्सव का रंग चरम पर है। भक्त होली का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ठाकुरजी के कपोल पर सुबह और शाम गुलाल लगाया जा रहा है। मंदिर में महिलाएं और युवतियां समूह बनाकर होली के गीत गाती देखी जा सकती हैं। होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। सेवायत भक्तों पर रंग और गुलाल डाल रहे हैं।