फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi in bankebihari mandir

भगवान से होली खेलने लग रही भक्तों की भीड़

Sun, 20 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 20 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
holi in bankebihari mandir
बांकेबिहारी मंदिर में होली
 ब्रज में भाव की महत्ता है। ये बांकेबिहारी मंदिर में स्पष्ट दिखता है। मंदिर में होली उत्सव में बांकेबिहारी के संग रंग खेलने का भाव है, तो भक्त दौड़े आ रहे हैं। हर कोई इस भाव के अहसास के लिए लालायित है।
विज्ञापन


धर्मनगरी होली के रंग में सराबोर हो गई है। मस्ती में डूबे श्रद्धालुओं के हुजूम रंग-गुलाल की बौछार करते देखे जा सकते हैं। देश और विदेशों से आए श्रद्धालु मंदिरों में पड़ रहे प्रसादी रंग, गुलाल और टेसू के फूलों के रंगों में सराबोर होकर अपने को धन्य मान रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रज के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर की होली भक्तों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है। रंगभरनी एकादशी से शुरू हुआ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर होली उत्सव का रंग चरम पर है। भक्त होली का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुरजी के कपोल पर सुबह और शाम गुलाल लगाया जा रहा है। मंदिर में महिलाएं और युवतियां समूह बनाकर होली के गीत गाती देखी जा सकती हैं। होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। सेवायत भक्तों पर रंग और गुलाल डाल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed