{"_id":"5e6b81088ebc3ea4c60da7bf","slug":"holi-get-together-mathura-news-agr433566647","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के होली मिलन समारोह में बरसे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के होली मिलन समारोह में बरसे संस्कृति के रंग
विज्ञापन
मथुरा। पूर्वांचल होली मिलन समारोह में शामिल अतिथिगण।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। धौली प्याऊ रोड स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में पूर्वांचल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महोत्सव में होली के हर एक रंग की सतरंगी छटा देखने को मिली। समारोह में संस्कार, संस्कृति और सद्भाव का संगम दिखा तो संस्कृति के कई रंग बरसे।
समारोह में ब्रज के लोकगीतों के साथ अवधी, भोजपुरी, मगही, मैथिली आदि के गीतों पर हर कोई झूमने को मजबूर हुआ। राम खिलाड़ी शर्मा, अंजनी कुमार पांडेय, आभा द्विवेदी, प्रिया सिंह, ऋतु मोहन, बृजेश बैरागी, जयराम, गीता देवी, संपूर्णा मिश्रा, सीमा सिंह, गीता देवी, पिंकू गौतम, दिनेश सिंह, पुष्पलता पांडे, रेनू शर्मा, कंचन रंजन, मीना देवी, मधुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, देबू लाल गुप्ता, बबली सिंह द्वारा गाए गए ब्रज भाषा, पूर्वांचल और बिहार के भोजपुरी गीतों पर लोगों ने होली का आनंद लिया। संचालन अमरेंद्र गुप्ता ने किया।
अध्यक्षता पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बीके सिंह ने की। वरिष्ठ संरक्षक देबू लाल गुप्ता ने कहा कि रंगों का पर्व होली सामूहिकता और आनंदित जीवन जीने का संदेश देता है। दिनेश सिंह, एसपीएन सिंह, अंजनी कुमार पांडे ने विचार व्यक्त किए। समारोह में डॉ. धनंजय तिवारी, कौशलेश द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रेम कुमार, पवन कुमार, एसके सिंह सहित प्रशासनिक, रेलवे व अन्य विभागों में तैनात अधिकारी उपस्थित थे।