{"_id":"620015c56b03a74bc5747cb4","slug":"history-sheeter-executed-the-robbery-mathura-news-mtr5128458185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने दिया लूट की वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने दिया लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। कस्बे के व्यस्त इलाके में हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के सहयोग से दिन दहाड़े एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार व लूट की धनराशि बरामद की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार को जगन सैनी पुत्र खमानी निवासी बरसाना रोड सकीतरा बाइक लेकर दानघाटी मंदिर गिरिराज दर्शन करने गया था। आरोप है कि दर्शन कर लौटते समय कैला देवी मंदिर के पास दो व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। बाइक की चाबी निकाल कर गाली-गलौज करते हुए जगन के पेट पर धारदार हथियार कैंची लगा कर जेब में रखे 1500 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर भागने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कैंची व लूटे गए 1500 रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पंकज निवासी महल हंसारानी गोवर्धन जो थाने का हिस्ट्रीशीटर व कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। राजकुमार निवासी टंकी गली गोवर्धन बताए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पंकज और राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।