फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindus boil over the release of objectionable posters of Maa Kali

मां काली के आपत्तिजनक पोस्टर रिलीज करने पर हिंदूवादियों में उबाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hindus boil over the release of objectionable posters of Maa Kali
वृंदावन/मथुरा। मां काली का आपत्तिजनक पोस्टर रिलीज करने पर फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ धर्म रक्षा संघ ने वृंदावन कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ के नगर अध्यक्ष ब्रजकिशोर पचौरी ने बताया कि जिस तरीके से हमारे आराध्य हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। हम लीना मणिमेकलई एवं इसके अन्य साथियों को कानून द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिला कर ही रहेंगे। संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी केवल हमारे आराध्य देवी-देवताओं को अपमानित करने के लिए है यदि लीना में हिम्मत है तो इस्लाम के बारे में इस प्रकार की फिल्म बनाकर दिखाएं।
विज्ञापन

शायद 24 घंटे के अंदर उनके साथ भी वही हो जो अभी उदयपुर और अमरावती में हुआ है। मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि अभी हम धर्म रक्षा संघ की ओर से काली फिल्म बनाने वाली लीना मणिमेकलई के खिलाफ कानूनी लड़ाई प्रारंभ कर रहे हैं। इसके बाद हम सरकार से मांग करेंगे कि इस फिल्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए। महामंत्री श्रीदास प्रजापति, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महंत डॉ. आदित्यानंद, प्रदीप बनर्जी, विपिन बापू, रविकांत गौतम, नानक यादव, अनिल गौतम, त्रिलोकी सिंह, तेजवीर, शिव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में थाना सदर बाजार मां काली के स्वरूप के साथ फिल्म निर्माता लीना के खिलाफ तहरीर दी गई। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि प्रशासन 24 घंटे में उचित कार्रवाई करे। संजय हरियाणा, संजय पाराशर, निरंजन गुर्जर, विनोद चौधरी, राहुल सक्सेना, मोहित शर्मा, डॉ. विद्यासागर गौतम, मेघश्याम गौतम, सुनील गौतम, संजीव बाबा, नीतू सक्सेना, रूपा लवानियां आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed