फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   highway will be built to Vrindavan for 224 crore for this PWD sent proposal for land acquisition in Mathura

Mathura: पीडब्ल्यूडी ने भेजा जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव, 224 करोड़ से वृंदावन के लिए बनेगा फोरलेन हाईवे

Tue, 24 Jan 2023 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 02:43 PM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के लिए फोरलेन हाईवे का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस रास्ते में 300 से अधिक किसानों की जमीन आ रही है। जमीन अधिग्रहण के लिए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।    

 

विज्ञापन
highway will be built to Vrindavan for 224 crore for this PWD sent proposal for land acquisition in Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के लिए प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है। इसमें मांट तहसील के तीन गांवों से जुडे़ 320 किसानों की 17 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत होनी है।

विज्ञापन


दिल्ली और नोएडा की ओर से वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान रखते हुए प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट से एक नए मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर काम कर रहे पीडब्ल्यूडी ने अपनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया है। 
विज्ञापन


इसके तहत गांव ढकू, पानीगांव और राजपुर की जमीन अधिग्रहण के दायरे में है। इसमें 320 किसानों की जमीन अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है, जो 17 हेक्टेयर है। माना जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के इस कार्य पर करीब 124 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता बीसी मिश्रा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट से पागल बाबा तक बनने वाले इस फोरलेन मार्ग पर 250 करोड़ की लागत आ रही है। इसके अलावा यमुना पर करीब 45 करोड़ की लागत से पुल निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से सवा सात किलोमीटर लंबा यह मार्ग बनने से नोएडा की ओर से वृंदावन जाने वालों को यातायात में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस दायरे में आ रहे करीब एक हजार वृक्षों को भी काटने की अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed