फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   highcourt

हाईकोर्ट पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और निर्माण ट्रस्ट का विवाद

Thu, 03 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
highcourt
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा द्वारा नवगठित श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट को नवगठित ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामले में गलत तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में देव मुरारी बापू ने कपिल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विगत 20 अगस्त को आचार्य देवमुरारी बापू पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर रुपया वसूलने का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में कपिल शर्मा ने थाना गोविंद नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। करीब एक पखवाड़े बाद आचार्य देव मुरारी बापू ने रिपोर्ट के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान सचिव द्वारा लगाए गए आरोप एक तरफा हैं। गोविंदनगर पुलिस ने भी मामले में जांच पड़ताल के बगैर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों ट्रस्ट का उद्देश्य और नाम अलग-अलग हैं। इस तरह उन्हें बदनाम करने की साजिश के लिए उन्होंने भी कपिल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि मेरे ऊपर लगाए आरोप सिद्ध होते हैं तो मुझे जेल भेजा जाए अन्यथा कपिल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed