फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   High Alert at Banke Bihari Temple as Police Tighten Security for Devotees

वृंदावन में 6 दिसंबर को हाई अलर्ट: बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

Sat, 06 Dec 2025 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 12:54 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में 6 दिसंबर को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बिना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
High Alert at Banke Bihari Temple as Police Tighten Security for Devotees
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

6 दिसंबर को मथुरा में हाई अलर्ट है। शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर के आसपास भक्तों का रेला देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। होल्डिंग एरिया पर रस्सों के माध्यम से श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है और स्थिति के अनुसार उन्हें नियंत्रित तरीके से मंदिर की ओर प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए श्रद्धालुओं के बैग व अन्य सामान की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही भक्तों को मंदिर की ओर जाने दिया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चारों ओर से चाक-चौबंद की गई है। मंदिर के आसपास और प्रमुख मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी व महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराना प्राथमिकता है, इसके लिए भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


पुलिस एवं प्रशासन की सख्ती के चलते मंदिर क्षेत्र में व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed