{"_id":"9210bbb91052872e44c3adf4fe7d197d","slug":"hemamalini-shocked-on-one-question-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जे बता, इनमें हेमामालिनी कौन सी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जे बता, इनमें हेमामालिनी कौन सी है...
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पसंदीदा कलाकार की तस्वीर दिल में बसाकर रखने वाले प्रशंसक कभी-कभी कलाकार से सामना होने पर उन्हें पहचान नहीं पाते। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी के साथ भी हुआ।
हेमा अप्सरा पार्किंग में आयोजित एसवीएस फाउंडेशन के कार्यक्रम में मंच पर थीं। इस दौरान उनके सामने ऐसा सवाल आया कि वह कभी अपना चेहरा घूंघट की ओट में छुपाती तो कभी हंसते-हंसते लोटपोट हो जातीं।
हुआ यूं कि कार्यक्रम में मंच के नजदीक पहुंची एक महिला ने हेमामालिनी से ही पूछा लिया कि ‘जे बता, इनमें हेमामालिनी कौन सी है।’
पहले तो ड्रीम गर्ल हेमा इस सवाल पर हैरान रह गईं फिर उन्होंने बगल में बैठीं पालिकाध्यक्ष की ओर इशारा करके कहा कि ये हैं हेमामालिनी। इसके बाद हेमा ने झट सिर पर पल्लू रख लिया।
विज्ञापन
महिला को शक हुआ तो तुरंत ही हेमा ने दूसरी तरफ बैठीं अलका चतुर्वेदी की ओर इशारा कर दिया कि इधर देखो ये हैं हेमामालिनी। इसके बाद घूंघट निकाल लिया। तब जाकर महिला को मालूम हुआ कि हेमामालिनी कौन हैं और इसके बाद कुछ देर तक मंच पर ठहाकोंका दौर चला।