{"_id":"95b6c43b87790de42be0802defe9132b","slug":"hemamalini-in-mathura-for-inspecting-situation-of-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋणमाफी के लिए पीएम से सीएम तक प्रयास: हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋणमाफी के लिए पीएम से सीएम तक प्रयास: हेमा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/मांट
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमामालिनी बुधवार को मांट क्षेत्र के गांवों का दौरा करने पहुंची। यहां उन्होंने किसानों को फसलों के नुकसान का अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने और ऋण माफ कराने का आश्वासन दिया।
सांसद ने गांव कोयल, जसोली, जाबरा और सुरीर आदि गांवों में पीड़ित किसानों से मुलाकात की। जाबरा में मांट ब्रांच गंग नहर और परिमाल के अड्डे पर किसानों के बीच कहा कि जितना ज्यादा संभव होगा उतना मुआवजा वह किसानों को दिलवाएंगी।
फसल ऋण माफ कराने के लिए प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि वह ब्रजवासियों के दुख दर्द में हमेशा साथ रहेंगी।
विज्ञापन
सुरीर में युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने किसानों की समस्याओं के साथ डार्क जोन खत्म करने और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पद्म सिंह शर्मा, राजेश चौधरी, मुकेश वार्ष्णेय, विजेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
किराएदार किसानों के मुआवजे पर होगी बात
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि जिन किसानों ने बाकी और जिंस पर खेत लेकर फसल की है, उनके मुआवजे के लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार से बात करेंगी। साथ ही कहा कि जनपद में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों को दिखाने के लिए कुछ किसानों को वित्तमंत्री और कृषि मंत्री से मुलाकात कराने दिल्ली ले जाएंगी।