फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema took oath as the 18th MP of Mathura, the house was filled with joy

Mathura News: हेमा ने ली मथुरा की 18वीं सांसद के तौर पर शपथ, राधामय हुआ सदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Hema took oath as the 18th MP of Mathura, the house was filled with joy
मथुरा। जिले की 18वीं सांसद के तौर पर मंगलवार को हेमामालिनी ने सदन में शपथ ली। उन्होंने राधे-राधे के जयकारे के साथ सदन में सभी का अभिवादन किया। हिंदी भाषा में शपथ पढ़ते हुए हेमामालिनी के चेहरे पर अलग ही खुशी थी।
विज्ञापन

मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा की हेमामालिनी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 5,10,064 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को 2,93,407 मतों से हराया था। बसपा के सुरेश सिंह 1,88,417 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे थे। हेमामालिनी सहित 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 12 की जमानत जब्त हुई।
विज्ञापन

हेमामालिनी को फिल्मों से लेकर राजनीतिक तक के सफर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इनका वास्तविक नाम हेमामालिनी चक्रवर्ती है। हेमामालिनी का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता वीएसआर चक्रवर्ती और माता जयालक्ष्मी जो एक फिल्म प्रोड्यूसर थीं। हेमा ने अपनी पढ़ाई चेन्नई के आंध्र महिला सभा से की। कॅरियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1981 में इन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र से विवाह किया। हेमामालिनी ने अपने चार दशक के सिने कॅरियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। 1999 में फिल्मफेयर के लाइफटाइम सम्मान से भी सम्मानित की गईं। सक्रिय राजनीति में हेमामालिनी साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुईं और फिर पार्टी के सहयोग से राज्यसभा की सदस्य भी बनीं। 2010 में वह भारतीय जनता पार्टी की महासचिव भी बनीं। वे भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्यसभा की सांसद चुनी गईं थी। 2014 में हेमामालिनी ने मथुरा से चुनाव लड़ा और रालोद के जयंत चौधरी को हराया। 2019 में रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह को हराया। 2024 में कांग्रेस के मुकेश धनगर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed