फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema Malini will contest Lok Sabha elections for  third time from Mathura

Loksabha Election: मथुरा से तीसरी बार हेमा मालिनी लड़ेंगी चुनाव, पार्टी हाईकमान ने टिकट पर लगाई मुहर

Sat, 02 Mar 2024 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 07:10 PM IST
सार

मथुरा से तीसरी बार हेमामालिनी लोकसभी चुनाव लड़ेंगी। पार्टी हाईकमान ने शनिवार को उनकी टिकट पर मुहर लगा दी है। भाजपा की पहली सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है।  

विज्ञापन
Hema Malini will contest Lok Sabha elections for  third time from Mathura
सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली मुख्यालय में घटों चली बैठक के बाद पहली सूची जारी कर दी गई। इसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बार फिर हेमामालिनी के नाम की घोषणा की गई है। वह तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी। पार्टी हाईकमान ने उनकी टिकट पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


बीती 29 फरवरी को भाजपा की बैठक के बाद शनिवार को एक बार फिर बैठक हुई। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यों की सराहना करते हुए विकास पर चर्चा की। कहा कि पिछले दस वर्षों में जनता के आशीर्वाद से इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इस बार जन-जन की आशाएं और जनजन की आकांक्षाए पूरा करने वाली सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed