{"_id":"6232ff1ad8f8976a0b451158","slug":"hema-malini-proposal-mandir-of-mathura-vrindavan-will-develop-like-kashi-vishwanath-to-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बनारस की तर्ज पर होगा ब्रज का विकास! सांसद हेमा मालिनी के प्रस्ताव पर पीएम मोदी की सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बनारस की तर्ज पर होगा ब्रज का विकास! सांसद हेमा मालिनी के प्रस्ताव पर पीएम मोदी की सहमति
Thu, 17 Mar 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:58 PM IST
सार
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने दानघाटी गोवर्धन, श्रीजी मंदिर बरसाना और श्रीबांकेबिहारी मंदिर के विकास का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी ने पीएम मोदी को दिया ब्रज के विकास के लिए प्रस्ताव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान हेमा ने प्रधानमंत्री से बनारस की तर्ज पर भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों से जुडे़ मंदिरों के विकास कराने का आग्रह किया। इस संदर्भ में उन्होंने पीएम को दिए ज्ञापन में दानघाटी गोवर्धन, श्रीजी मंदिर बरसाना और वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर के विकास का प्रस्ताव भी दिया।
विज्ञापन
संसद का सत्र शुरू हो चुका है। इस दौरान मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी इसमें शामिल हो रही हैं। इसी दरम्यान सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ब्रज में बढ़ती पर्यटकों की संख्या सहित विभिन्न परियोजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से उनके संसदीय क्षेत्र बनारस स्थित मंदिर काशी विश्वनाथ और विध्वाचंल की तर्ज पर मथुरा के मंदिरों के विकास और श्रद्धालुओं के दृष्टिगत सुविधाएं विकसित करने की उम्मीद जाहिर की।
विज्ञापन
हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दानघाटी गोवर्धन, श्रीजी मंदिर बरसाना और वृंदावन स्थित बांकेबिहारी के मंदिर के विकास का प्रस्ताव भी दिया। सांसद के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दानघाटी गोवर्धन, श्रीजी मंदिर बरसाना और बांकेबिहारी के मंदिर के विकास के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। बता दें सांसद हेमा मालिनी ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राम जन्मभूमि और काशी के जीर्णोद्धार के बाद स्वाभाविक रूप से मथुरा भी काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन