{"_id":"66014dd4e952361fab096d64","slug":"hema-malini-played-holi-with-party-workers-and-common-people-in-vrindavan-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में हेमा मालिनी ने खेली होली: बोलीं- देश पीएम के अच्छे काम और प्रयास स्वीकार कर रहा, अबकी बार 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में हेमा मालिनी ने खेली होली: बोलीं- देश पीएम के अच्छे काम और प्रयास स्वीकार कर रहा, अबकी बार 400 पार
Mon, 25 Mar 2024 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:41 PM IST
सार
वृंदावन में हेमा मालिनी ने होली खेली। इस मौके पर कहा कि देश पीएम के अच्छे काम और प्रयास स्वीकार कर रहा। उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा दोहराया।
विज्ञापन
वृंदावन में हेमा मालिनी ने खेली होली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में चहुंओर होली की धूम है। सांसद हेमा मालिनी सोमवार को भी संसदीय क्षेत्र में रहीं। उन्होंने वृंदावन में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ होली खेली। उन्हें होली की बधाई दी। इस मौके पर समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष भी किया। कहा कि जनता भाजपा के विकास को देख रही है। इस बार हम 400 से भी अधिक सीटें जीतेंगे।
अभिनेत्री से नेत्री बनीं हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा से सांसद हैं। पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। उन्हें मथुरा से ही पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। सोमवार को वह वृंदावन में होली की मस्ती में डूबी रहीं। उन्होंने गुलाल का टीका लगाकर लोगों को होली की बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म शोले का का गीत एक बार फिर गुनगुनाया। उन्होंने कहा कि एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगा। कहा कि हमने विकास किया है। जनता भाजपा के साथ है। हम अच्छी स्थिति में हैं। कहा कि पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है। हम सभी लोग मेहनत करेंगे। 400 से भी अधिक सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा ने पीएम के नेतृत्व में काफी विकास कार्य किए हैं। पीएम मोदी के पास दूरदर्शिता है। हम सभी को गर्व है कि आज भारत पहले से काफी आगे बढ़ चुका है। कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष को हमारी आलोचना करने की बजाय देश को आगे ले जाने के लिए हमारे अच्छे काम और प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए। राष्ट्र के लिए हमारे साथ शामिल होना चाहिए।

#WATCH भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में होली का त्योहार मनाया।#Holi pic.twitter.com/0AaG0AVqbx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024