फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hema Malini joins the race for the post of Union Minister

Mathura News: केंद्रीय मंत्री पद की दौड़ में शामिल हुईं हेमामालिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini joins the race for the post of Union Minister
- 1951 से लेकर 2019 तक किसी भी सांसद को कैबिनेट में नहीं मिला स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मथुरा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली हेमामालिनी को केंद्रीय कैबिनेट में मथुरा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है। एनडीए के केंद्र में सत्ता संभालने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो मथुरा के लिए ऐतिहासिक सौगात होगी। दरअसल, 1951 से लेकर 2019 तक बने किसी भी सांसद को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है। इसकी कसक मथुरा की जनता को भी हमेशा रहती है। इस बार उम्मीद है कि 72 साल का रिकॉर्ड टूटेगा और मंत्रिमंडल में मथुरा के सांसद को स्थान मिलेगा।
आजादी के बाद हुए पहले आम चुनाव से लेकर 2019 तक हर चुनाव में मथुरा की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ब्रज के चेहरों को नकार कर देश के नामचीन चेहरों को संसद में पहुंचाया। इसके बाद भी कभी मथुरा के हिस्से में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का पद नहीं आया। जबकि यह वही सीट है, जहां से साक्षी महाराज, जयंत चौधरी, हेमामालिनी जैसे चेहरे चुनाव लड़े और जीते हैं।
विज्ञापन


हिंदुत्व की सियासत को साधती है मथुरा लोकसभा सीट
मथुरा कान्हा की क्रीड़ा स्थली है। तीन लोकों से न्यारी यह धरा देश की हिंदुत्व की सियासत को साधने वाली चुनिंदा लोकसभा सीटों में शुमार है। मथुरा के बाद हिंदुत्व की राजनीति का नाम आने पर जहन में काशी और अयोध्या का नाम आता है। मथुरा-वृंदावन की धरा पर बड़े-बड़े संत हुए हैं। इन संतों के जरिये यहां से हिंदुत्व को धार दी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed