फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   heavy storm in mathura and village area

देहात में तबाही का मंजर, बिजली पोल और पेड़ गिरे

Wed, 25 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 25 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
heavy storm in mathura and village area
टिन-छप्पर उड़े, मकान गिरने से फैली दहशत, बिजली आपूर्ति ठप - फोटो : अमर उजाला
देहात में तेज आंधी ने तबाही मचा दी। कई स्थानों पर मकान गिरने, बिजली के पोल गिरने और पेड़ गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।  
विज्ञापन


टैंटीगांव और आसपास के इलाके में 15 से अधिक बिजली पोल उखड़ गए। नौहझील मार्ग पर दर्जनों पेड़ उखड़े, टिनशेड और छप्पर उड़ गए। सड़क पर पेड़ टूट कर गिरने से रास्ता जाम हो गया। सुरीर पुलिस की मदद से पेड़ों को हटाया गया। आम के बागों में भी नुकसान हुआ है।

बलदेव क्षेत्र में बुधवार व मंगलवार की शाम आंधी आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देर रात बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया लेकिन तेज आंधी से अनेक पेड़ टूट गए। पूरी रात विद्युत व्यवस्था ठप रही। छाता और आसपास के गांवों में बुधवार की शाम को झमाझम बरसात हुई।
विज्ञापन


बरसात ने नगर पंचायत की पोल खोल दी। नालियां चौक होने से बरसात का पानी खड़ंजों पर बहता रहा। तहसील परिसर में पेड़ टूट कर गिर गए। शेरगढ़ रोड पर भी कई पेड़ उखड़ गए। सौंख में आंधी से विद्युत आपूर्ति एक बार फिर ठप हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राया में आंधी से हाथरस मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर पडे़। रेल मार्ग घंटाें बाधित रहा। बुधवार को सायं तेज आंधी से टिनशेड होर्डिंग्स आदि उखड़ गए। हाथरस मार्ग पर सोनई के समीप दो और कोयल के पास एक पेड़ टूट कर गिर गया। घंटो रेल मार्ग बाधित रहा।


आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली ट्रेन राया रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। मालगाड़ी के अलवा कासगंज भरतपुर ट्रेन का समय भी प्रभावित हुआ। बलदेव में दो सोलर लाइट खंभे जटौरा रोड व रीढा रोड पर गिर गए। जटौरा रोड पर तुलसी अग्रवाल की दुकान गिर गई। कैलाश रोड पर एचटी लाइन का खंभा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed