फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hearing on Former Councilor's Bail Plea Adjourned

Mathura News: पूर्व पार्षद की जमानत अर्जी पर टली सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Former Councilor's Bail Plea Adjourned
मथुरा। शादी समारोह में हंगामा और फायरिंग करने के आरोपी पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई। जिला एवं सत्र न्यायालय में पार्षद पति का आपराधिक इतिहास पेश न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 मई की तिथि तय की है।
विज्ञापन

13 मार्च की रात रामसिया वाटिका में एक शादी समारोह में हंगामा करने और लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पार्षद पति व पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी सहित कई लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने तिलकवीर और उसके साथियों को नोएडा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया। जेल में बंद तिलकवीर ने जमानत के लिए अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज विकास कुमार की कोर्ट में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन

याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई होनी थी लेकिन अक्षय तृतीया के कारण अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर जिला एवं सत्र न्यायालय में तिलकवीर चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed